सीएम का पुतला फूंका
अजमेर| भारतीययुवक कांग्रेस ने भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर मंगलवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का पुतला फूंका। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष लोकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता जीसीए चौराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शर्मा ने कहा कि राजे सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जनता से जो वादे किए, उन्हें अब तक पूरा नहीं किया जा सका है। प्रदर्शन करने वालों में सागर मीणा, पवन, संदीप कनौजिया, कुलदीप शेखावत, ईश्वर राजोरिया, पुनीत सांखला आदि मौजूद थे।