पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनिया गांधी को दी बधाई

सोनिया गांधी को दी बधाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| राजस्थानप्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल, एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक पाराशर एवं सोनिया गांधी ब्रिगेड के राजकुमार गर्ग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष डॉ. मंसूर आजाद ने संयुक्त रूप से पत्र लिखकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामना संदेश प्रेषित किया है। पत्र भेजने वालों में अरविंद बड़जात्या, शरद कपूर, प्रहलाद माथुर आदि शामिल थे। इसी प्रकार अजमेर शहर महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोनिया गांधी की सालगिरह पर बजरंगगढ़ और कच्ची बस्ती में महिला मजदूरों को गर्म कपड़े एवं कंबल वितरित किए गए। इस दौरान महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।