पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई कर बदली कॉलोनी की दशा

सफाई कर बदली कॉलोनी की दशा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| गौरीनगरवासियों ने कॉलोनी को साफ सुथरा रखने का निर्णय लिया है। गौरी नगर (फ्रैंड्स कालोनी) विकास समिति वैशालीनगर के संरक्षक ललित जैन और सचिव लक्ष्मण चैनानी ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को बैठक आयोजित कर प्रस्ताव पारित किया कि कॉलोनी को मॉडल कॉलोनी बनाया जाए। जिसके लिए घरों के चारों ओर सड़क नाली में कोई भी कचरा नहीं फेंकेगा। निर्णय के पहले ही दिन सभी कॉलोनीवासियों ने मिलकर साफ सफाई कर कॉलोनी की दशा बदल दी। जैन ने बताया कि यदि सफाई कर्मचारी भी इस कार्य में सहयोग दें तो यह कॉलोनी के लिए अच्छा रहेगा। पार्षद मुबारक अली चीता ने कहा कि वार्ड के लिए कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है।