पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी युवती

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी युवती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| आमका तालाब शक्ति नगर नाका मदार में मंगलवार सुबह एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में आग से गंभीर झुलस गई। जेएलएन अस्पताल में उसे भर्ती करवाया गया है। डाॅक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार शक्तिनगर आम का तालाब निवासी निशा पुत्री दिनेश बायला मंगलवार सुबह घर में अकेली थी। निशा की चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे, बायला के मकान से धुआं निकल रहा था और भीतर निशा आग की लपटों से घिरी थी। लोगाें ने निशा पर कंबल डालकर आग बुझाई और उसे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है।