पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधान के लिए यूं चला अारक्षण का क्रम

प्रधान के लिए यूं चला अारक्षण का क्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगढ़ ओबीसी, पीसांगन या सरवाड़ एससी वर्ग के लिए होगी आरक्षित

पंचायतीराजसंस्थाओं के चुनाव में पंच, सरपंच प्रधान पद की लाॅटरी हालांकि अब निकाली जाएगी, लेकिन ओबीसी अनुसूचित जाति की जनसंख्या के आंकड़ों को देखा जाए तो इस बार जिले की किशनगढ़ पंचायत समिति के प्रधान की कुर्सी ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित होगी। जबकि पीसांगन या सरवाड़ पंचायत समिति में से किसी एक पर प्रधान की कुर्सी पर अनुसूचित जाति वर्ग का प्रतिनिधि काबिज होगा।

प्रशासन को हाईकोर्ट के निर्णय का इंतजार है, अगर चुनाव पुराने चक्र के मुताबिक ही हुए तो पीसांगन प्रधान एससी वर्ग का होगा जबकि पुनर्गठन एवं नए चक्र के मुताबिक चुनाव करवाए गए तो नई बनी सरवाड़ पंचायत समिति का पहला प्रधान एससी वर्ग का होगा। आरक्षण के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो जिले में दो पंचायत समितियों पर ओबीसी का कब्जा होगा। इनमें से एक किशनगढ़ पंचायत समिति में ओबीसी का ही प्रधान बनना तय है। वर्ष 2009 के चुनाव में जवाजा अरांई पंचायत समिति में प्रधान का पद ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ था। वर्ष 2015 में होने वाले चुनाव में जवाजा अरांई को छोड़कर श्रीनगर, केकड़ी, भिनाय मसूदा में से ओबीसी वर्ग के लिए लाॅटरी निकाली जा सकती है। आरक्षण लाॅटरी निकालने के आधार पर इन चार पंचायत समितियों में ही किसी एक पर ओबीसी का प्रधान चुना जाएगा। किशनगढ़ पंचायत समिति में वर्ष 1994 से लेकर अब तक के हुए चुनाव में प्रधान की सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित नहीं हो पाई है। ऐसे में अब इस पंचायत समिति को सबसे पहले ओबीसी के लिए आरक्षित किया जा सकता है।

प्रधान के लिए अजा आरक्षण (जनसंख्या प्रतिशत)

नाम पंस. एससी जनसंख्या प्रतिशत आरक्षित

केकड़ी38194 23.74 1994

अराई 24167 22.11 1999

भिनाय 26695 21.11 2009

सरवाड़ 21467 20.41 ......

किशनगढ़ 36963 20.17 2004

पीसांगन 39651 14.63 ......

श्रीनगर 31910 13.80 ......

मसूदा 21598 11.25 ......

जवाजा 19274 9.87 ......

आरक्षण लाॅटरी के लिए कसरत शुरू

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए प्रतिनिधियों के आरक्षण की लाॅटरी निकालने के लिए प्रशासन ने कसरत शुरू कर दी है। जिला प्रमुख पद को छोड़कर बाकी सभी पदों के लिए लाॅटरी जिले में ही निकाली जाएगी। लाॅटरी 20 दिसंबर से पहले-पहले निकालकर राज्य निर्वाचन अधिकारी को इसकी इत्तला भिजवानी ह