मित्तल हॉस्पिटल में काढ़ा वितरण कल से
मित्तलहॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के आयुर्वेद विभाग की ओर से स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सोमवार से निशुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा उपलब्ध कराया जाएगा। हॉस्पिटल के आयुर्वेदाचार्य वैद्य विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद में इस रोग को वातश्लेष्मिक ज्वर कहा जाता है। आयुर्वेद में ऐसी अनेक जड़ी बूटियां उपलब्ध हैं, जिनसे इस रोग के संक्रमण से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। मित्तल हॉस्पिटल में सोमवार शाम 4 से 6 बजे तक हॉस्पिटल में प्रतिरोधक आयुर्वेदिक काढ़ा 12 फरवरी तक उपलब्ध कराया जाएगा। यह काढ़ा 16 आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से निर्मित किया जा रहा है। हॉस्पिटल निदेशक सुनील मित्तल ने कहा कि सभी से उक्त काढ़ा सेवन कर लाभान्वित होने का अनुरोध किया है।