म्यूजिक एंड डांस फेस्टिवल आज
अजमेर|अपनाघर आश्रमतानसेन संगीत महाविद्यालय की ओर से रविवार दोपहर 1.30 बजे जवाहर रंगमंच पर म्यूजिक एंड डांस फेस्टिवल-2015 आयोजित किया जाएगा। तीन घंटे के इस कार्यक्रम में तानसेन संगीत महाविद्यालय के बच्चे अपनाघर आश्रम के आवासी संगीत, नृत्य वाद्ययंत्रों पर प्रस्तुति देंगे। अपनाघर की उपाध्यक्ष रेखा गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष योग्यजन को प्रोत्साहन देने के लिए इंटरनेशनल परफॉर्मर बड़ौदा निवासी कमलेश पटेल विशेष प्रस्तुति देंगे।