पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूदू में जापानी युवती से दुष्कर्म

दूदू में जापानी युवती से दुष्कर्म

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करन्यूज | दूदू/मौजमाबाद/जयपुर

जयपुरघूमने आई एक जापानी युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात दूदू के मौजमाबाद में हुई। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया। रविवार को जलमहल पर घूमते समय युवती की एक युवक से जान-पहचान हुई थी। युवक घुमाने के बहाने बाइक पर पीड़िता को ले गया और सुनसान जगह देर रात दुष्कर्म कर भाग निकला। पीडि़ता ने तड़के मौजमाबाद थाने पहुंच केस दर्ज करवाया। सोमवार देर रात तक आरोपी की तलाश में जयपुर ग्रामीण कमिश्नरेट की पुलिस जुटी रही। बीस वर्षीय युवती जापान से 4 फरवरी को दिल्ली पहुंची थी। 8 फरवरी को वह जालूपुरा में एक गेस्ट हाउस में ठहरी थी। रविवार दोपहर वह जलमहल पहुंची थी। शेष| पेज 6





तबबाइक सवार एक युवक उसे मिला। उसने खुद को गाइड बताकर बातों में उलझा लिया। काफी देर तक साथ रहने पर युवती ने आरोपी पर विश्वास कर लिया। इसके बाद युवक उसे साइट सीन घूमा ने और गेस्ट हाउस छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा ले गया। जलमहल से रवाना होकर युवक पीडि़ता को गलतागेट इलाके में रहने वाली अपनी रिश्तेदार महिला के यहां ले गया। जहां उन्होंने चाय नाश्ता किया। वहां से गलताजी घुमाकर लाने की बात कही और फिर उसे अजमेर रोड पर दूदू तहसील के गांव मौजमाबाद ले गया। देर रात मौजमाबाद के पास सुनसान इलाके में युवक ने युवती को धमकाकर दुष्कर्म किया।

इस तरह पता चला: देर रात करीब 12 बजे स्थानीय निवासी शब्बीर गौड़ अपने खेत से घर लौट रहे थे। तभी उनकी टॉर्च की रोशनी देखकर रोती बिलखती युवती एक पेड़ के पीछे से निकल कर आई। वह शब्बीर को देखकर हेल्प हेल्प चिल्ला रही थी। माजरा भाप शब्बीर वहां रुके। तब युवक ने बहाना बनाने की कोशिश की। उसने किसी साथी को फोन भी किया। कुछ देर में एक स्विफ्ट कार वहां गई। इसमें मौजूद दो तीन युवकों ने युवती को घसीटकर जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। तब शब्बीर ने शोर मचाना शुरु कर दिया। नजदीक रहने वाले एक वकील भी गए। हल्ला मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकले। घटना के बाद वकील शब्बीर ने मौजमाबाद थानाप्रभारी कालूराम मीणा को सूचना दी। दुष्कर्म की बात सामने आने पर आईजी डीसी जैन, एसपी जयपुर ग्रामीण नितिन बल्लगन समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवती का मेडिकल मुआयना करवाया गया। आरोपी की तलाश में शहर के टूरिस्ट गाइडों से पूछताछ की जा रही है। बाजारों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। होटल धर्मशालाओं की चैकिंग की जा रही है।