पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भदेल की सूचना पर पुलिस ने पकड़ी ट्रक में ठुंसी भैंसेें

भदेल की सूचना पर पुलिस ने पकड़ी ट्रक में ठुंसी भैंसेें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाएवं विकास राज्यमंत्री की सूचना पर सोमवार को बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने हाइवे पर जा रहे ट्रक को रोककर बेरहमी से ठूंसी गई भैंसों को छुड़ाया और ट्रक चालक खलासी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया। भैंसों को बाड़े में सुरक्षित उतरवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बांदरसिंदरी थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल ने अजमेर-जयपुर हाइवे पर गोवंश निकलने की सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस ने थाने के बाहर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को मंत्री की ओर से बताए गए नंबरों का ट्रक आता देखा। पुलिस ने ट्रक को रुकवाकर उसमें चढ़कर देखा तो अंदर भैंसें ठूंसी हुई थी। पुलिस ने जोधपुर निवासी ट्रक चालक अब्दुल अजीज तथा खलासी मोहम्मद उमर को पशु क्रूरता अधिनियिम के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। बाद में भैंसों को उतरवाकर बाड़े में सुरक्षित रखवाया।