पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डोडा पोस्त मुक्ति शिविर आज से

डोडा पोस्त मुक्ति शिविर आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद| आठदिवसीय डोडा पोस्त मुक्ति शिविर राजकीय अस्पताल में मंगलवार सुबह 10 बजे रजिस्ट्रेशन के साथ शुरू हो जाएगा। पीएमओ डॉ. जगदीश माहेश्वरी ने बताया कि शिविर में जेएलएन अजमेर के मनोचिकित्सक सेवाएं देंगे तथा मरीजों के आवास, भोजन और दवाइयां राज्य सरकार द्वारा मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर के अध्यक्ष एसडीएम जयप्रकाश नारायण के अनुसार शिविर के नोडल अधिकारी ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. राजेश गुप्ता होंगे तथा अस्पताल के चिकित्सक और चिकित्साकर्मी शिविर में सहयोग करेंगे। आयोजन समिति के सदस्य देवेंद्र चौहान के अनुसार 31 मार्च से राज्य में डोडा पोस्त की बिक्री बंद कर दी जाएगी। इसलिए डोडा पोस्त का सेवन करने वाले लोगों को नशामुक्त बनाने के लिए यह शिविर लगाया जा रहा है।