- Hindi News
- पद्मप्रभु का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया
पद्मप्रभु का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया
अजमेर | श्रीदिगंबर जैन बीसपंथी अजमेरी आम्नाय पंचायत बड़ा धड़ा में रविवार को त्रिलोकीनाथ भगवान श्री पद्मप्रभु का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। बड़ा धड़ा के अध्यक्ष प्रदीप पाटनी एवं युवा नेता कमल गंगवाल ने बताया कि भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद शांतिधारा निर्वाण मोदक चढ़ाया गया। प्रदीप पाटनी सहित प्रकाश पाटनी, जितेंद्र बड़जात्या, कमल गंगवाल, महावीर सेठी, मनीष सेठी, अनिल गदिया, चांद देवी पाटनी, मोहिनी देवी गंगवाल, सरस्वती पाटनी, दीपक पाटनी, रमेश दोसी, जेके पाटनी सरला गंगवाल सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
त्रिलोकीनाथ भगवान श्री पद्मप्रभु का मोक्ष कल्याणक मनाते श्रद्धालु।