पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आचार्य हगामी की दीक्षा जयंती मनाई

आचार्य हगामी की दीक्षा जयंती मनाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | आचार्यअभय कुमार महाराज साहब के सानिध्य में सोमवार को आचार्य हगामी लाल महाराज की 105वीं दीक्षा जयंती जप-तप-दान, धर्म-ध्यान, सामयिक साधना के साथ पुष्कर रोड स्थित हगामी लाल जैन छात्रावास रामनगर में मनाई गई। इस समारोह में विजयनगर, किशनगढ़, चेन्नई, बांदनवाड़ा, बैंगलुरु से आए भक्तों ने भाग लिया। आचार्य अभय मुनि ने प्रवचन में कहा कि यदि किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ संस्थाओं के पदों पर रहकर समाज सेवा करना ही पदाधिकारियों का कर्तव्य है। पदाधिकारी बनकर निजी स्वार्थी की पूर्ति करें। गुरु की आज्ञा को सर्वोपरि मान देना चाहिए। संयोजक विजय चौपड़ा ने बताया कि नवकार मंत्र का जाप, सर्व मंगलकारी, महामांगलिक गौतम प्रसादी आदि कार्यक्रम आडंबर रहित स्थानकवासी जैन धर्म की मूल परंपरानुसार संपन्न हुआ। गुप्त दानदाता ने गुरू हगामी जैन वृद्धाश्रम निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।