पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिस्कॉम ने 90 जगह पकड़ी बिजली चोरी

डिस्कॉम ने 90 जगह पकड़ी बिजली चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेरडिस्कॉम की विजिलेंस विंग ने सोमवार को 90 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी और 16 लाख 60 हजार 295 रुपए की राजस्व वसूली का निर्धारण किया।

एसएसपी (सतर्कता) राममूर्ति जोशी ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए अजमेर वृत्त में 28 स्थानों पर जांच की गई, जिनमें 7 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी और कुल 1 लाख 70 हजार रुपए की राजस्व वसूली का निर्धारण किया गया। भीलवाड़ा वृत्त में 17 स्थानों पर जांच कर 14 स्थानाें पर बिजली चोरी पकड़ी, यहां 1 लाख 32 हजार रुपए, नागौर में 4 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी और 1 लाख 22 हजार रुपए का राजस्व निर्धारण किया गया। झुंझुनूं वृत्त में 5 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी और 81 हजार 295 रुपए, सीकर में 25 स्थानों पर 5 लाख 30 हजार रुपए, चित्तौड़गढ़ में 9 स्थानों पर 3 लाख 50 हजार रुपए, प्रतापगढ़ में 10 स्थानों पर 35 हजार रुपए का राजस्व निर्धारण किया गया। इसी प्रकार डूंगरपुर में 5 स्थानों पर 6 हजार रुपए, राजसमंद में 6 जगह 84 हजार रुपए उदयपुर में 10 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ते हुए 1 लाख 50 हजार रुपए की राजस्व वसूली का निर्धारण किया गया। सोमवार को विभिन्न वृत्तों में 21 मोबाइल टावर की भी जांच की गई।