पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के कर्मचारी करेंगे हड़ताल

सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के कर्मचारी करेंगे हड़ताल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | ऑलराजस्थान को -ऑपरेटिव बैंक एम्प्लॉयज यूनियन की ओर से अजमेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. के कर्मचारियों को तय वेतनमान नहीं देने समेत अन्य सुविधाओं से वंचित किए जाने के विरोध में 2 मार्च से आंदाेलन शुरू होगा। 2-3 मार्च को कर्मचारी विरोध स्वरूप बैज लगाकर काम करेंगे। इसी कड़ी में 11 मार्च को भोजन अवकाश में प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन के तहत 16 मार्च को प्रधान कार्यालय के बाहर धरना देते हुए प्रदर्शन किया जाएगा तथा 19 मार्च को कर्मचारी पेन डाउन हड़ताल करेंगे। अगले चरण में 23 मार्च को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल तालाबंदी की जाएगी तथा 26 मार्च से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।