पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काढ़ा पीने उमड़ पड़े लोग

काढ़ा पीने उमड़ पड़े लोग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए विभिन्न आयुर्वेदिक औषधियों से युक्त काढ़े का वितरण पूरे शहर में किया जा रहा है। आयुर्वेद अस्पतालों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से मंगलवार को शिविर लगाकर शहरवासियों को काढ़ा पिलाया गया। स्कूलों में भी विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाया गया। शिविर बुधवार को भी जारी रहेंगे। आयुर्वेद चिकित्सकों के अनुसार यह काढ़ा स्वाइन फ्लू के साथ-साथ सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम में भी लाभदायक है।
राजकीय जिला आयुर्वेद अस्पताल लौंगिया में लगातार काढ़े का वितरण किया जा रहा है।
ऑफिसर इंचार्ज डॉ. संध्या गौतम ने बताया कि मंगलवार को 510 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। बुधवार को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक काढ़े का वितरण होगा। डॉ. धर्मेश्वर प्रसाद शर्मा, डॉ. लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने काढ़ा वितरण में सहयोग किया। आयुर्वेद व यूनानी चिकित्सा विभाग की ओर से गुलाबचंद रामप्यारी पलोड़ राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी अस्पताल, गंज में शिविर लगाया गया। इसमें 2042 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। शिविर में डॉ. नवाजुल हक, डॉ. लूना माथुर, डॉ. महबूब अख्तर सहित स्टाफ का सहयोग रहा। कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन के परबतपुरा स्थित धर्मार्थ अस्पताल की ओर खाइलैंड मार्केट और पुष्कर स्थित अस्पताल में लोगों को काढ़ा पिलाया जा रहा है तथा तीन-तीन दिन के क्वाथ के पैकेट दिए जा रहे हैं। देवस्थान विभाग व पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक कार्यालय में भी पैकेट दिए गए। माधव अस्पताल डिग्गी बाजार में भी काढ़ा वितरण किया जा रहा है तथा चल चिकित्सा इकाई के वैद्य अमित जोशी द्वारा गांव बेगलियावास में 990 लोगों को काढ़े के पैकेट दिए गए। वरिष्ठ व्यवस्थापक डॉ. एमडी रायपुरिया ने बताया कि बुधवार को गांव रिड़ में शिविर लगाया जाएगा।
अखिल भारतीय जैन युवा फैडरेशन की ओर से तथा जैन औषधालय कमेटी सरावगी मोहल्ला के सहयोग से संतशाला दिगंबर जैन मंदिर पार्श्वनाथ कॉलोनी वैशालीनगर में काढ़ा वितरण किया गया। फैडरेशन अध्यक्ष संजय सोनी ने बताया कि 2500 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। इसमें पार्श्वनाथ कॉलोनी, शांतिपुरा, आंतेड़, छतरी योजना, एलअाईसी कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, शांतिपुरा, वैशालीनगर आदि क्षेत्र के लोग लाभान्वित हुए। इसमें विजय कुमार जैन, संजय सोनी, सुरेश गदिया, मनोज शाह, कमल बोहरा आदि का सहयोग रहा। जय मां वैष्णो देवी सेवा समिति एवं श्री शनिदेव मंदिर कमेटी की ओर से पहाड़ गंज स्थित शनिदेव मंदिर में करीब 1800 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। सुनील कुंगवानी, राजू सबलानिया, खुश कुमार, शिवचरण आनंदकर, सत्येंद्र कुमार व इन्दर सिंह राजावत ने सहयोग दिया। अखिल भारतीय सोनिया गांधी ब्रिगेड की ओर से वार्ड नंबर 3 में आैर श्री झूलेलाल सेवा मंडली की ओर से काढ़े का वितरण किया गया।