श्रेष्ठा को सिल्वर मेडल
अजमेर| जम्मू-कश्मीरमें आयोजित 60वीं नेशनल स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में सोफिया स्कूल की रोलबॉल खिलाड़ी श्रेष्ठा पांडेय ने राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया है। 4 से 7 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आयोजित प्रतियोगिता में देशभर की टीमें शामिल हुई। अंडर-19 छात्रा वर्ग की राजस्थान टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया।