पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करंट से युवती की मौत, मुआवजे पर अड़े ग्रामीण

करंट से युवती की मौत, मुआवजे पर अड़े ग्रामीण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीसांगन| ग्रामरिछमालिया में मंगलवार को घरेलू कनेक्शन की लाइन में हाई वोल्टेज जाने से युवती की करंट से मौत हो गई तथा एक अन्य युवती घायल हाे गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को उठाने से इनकार कर दिया। दो घंटे तक हंगामे विरोध प्रदर्शन के बाद मौकेे पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की जांच मुआवजे का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे विद्युत विभाग के कर्मचारी विद्युत लाइनें दुरुस्त कर रहे थे। इसी दैारान भैरू गुर्जर के घर जा रही बिजली लाइन में अचानक हाई वोल्टेज जाने से उसकी पुत्री मोना (19) करंट की चपेट में गई और उसकी मौत हो गई। मोना की बुआ चिड़िया पुत्री कैलाश गुर्जर (25) ने भतीजी को छुड़ाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आने से घायल हो गई। अस्पताल में परिजनों ने मृतका का शव उठाने से इनकार कर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई मुआवजे की मांग की। डिस्कॉम अिधकािरयों और पुलिस की समझाइश आश्वासन के बाद शव उठाया।

^घटना स्थल पर जाकर ग्रामीणों को उचित कार्रवाई और मुआवजे की राशि देने का आश्वासन दिया है। मामले की जांच भी करवाई जाएगी। एक्सईएन सिटी-2 इसकी जांच करेंगे। -वीएसभाटी, एसई अजमेर सर्किल