- Hindi News
- 30 हजार विद्यार्थी देंगे राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा
30 हजार विद्यार्थी देंगे राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा
अजमेर |राजस्थान माध्यमिकशिक्षा बोर्ड द्वारा 22 फरवरी को आयोजित होने वाली राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए राज्यभर में 91 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 10वीं आैर 12वीं कक्षा के 30 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। बोर्ड ने परीक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार परीक्षा तीन पारियों में होगी। पहली पारी सुबह 9 से 9.45 बजे तक चलेगी। इसमें बौद्धिक योग्यता परीक्षा ली जाएगी। दूसरी पारी सुबह 10.15 से 11 बजे तक भाषा योग्यता परीक्षा आैर तीसरी पारी में सुबह 11.30 से 1 बजे तक शैक्षिक योग्यता परीक्षा होगी। तीनों पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षार्थी को दो-दो आेएमआर शीट दी जाएगी। परीक्षा समाप्ति के बाद एक आेएमआर शीट परीक्षार्थी घर ले जा सकेंगे। परीक्षा में दसवीं कक्षा के 17 हजार आैर बारहवीं कक्षा के 13 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। दृष्टिहीन परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए उन्हें 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। योग्यता सूची में चयन तीनों पेपर के प्राप्तांकों के योग के आधार पर होगा।