स्वाइन फ्लू रोकथाम के लिए काढ़ा वितरण
स्वाइनफ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा द्वारा विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर विभिन्न आयुर्वेदिक औषधियों से तैयार किया गया काढ़ा (क्वाथ) निशुल्क वितरित किया जा रहा है। लोगों ने भी जागरूकता दिखाते हुए शनिवार को बड़ी संख्या में काढ़ा पीया।
महावीर इंटरनेशनल इकाई द्वारा आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में काढ़ा वितरित किया गया। प्रवक्ता वीर डॉ. प्रखर भारद्वाज ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में पहले दिन बड़ी संख्या में महिला पुरुष बच्चों को काढ़ा पिलाया गया। श्री भगवान महावीर आयुर्वेद औषधालय सदर कोतवाली के बाहर वरिष्ठ चिकित्सक वैद्य शांत कुमार शर्मा के निर्देशन में काढ़ा वितरित किया गया।
महावीर स्मारक समिति महामंत्री पदम कुमार जैन ने बताया कि समिति भवन में संचालित औषधालय में शनिवार को 7 सौ से अधिक लोगों ने काढ़ा पीया। काढ़ा वितरण कार्य 2-3 दिन तक जारी रहेगा। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैसवाल जैन मंदिर कमेटी केसरगंज श्री 108 आचार्य सुमति सागर दिगंबर जैन औषधालय कमेटी के सहयोग से 7 से 9 फरवरी तक केसरगंज मंदिर प्रांगण में तथा श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैसवाल जैन मंदिर नाका मदार प्रांगण में काढ़ा वितरण किया जा रहा है। संयोजक राजकुमार पाण्ड्या ने बताया कि शनिवार को ढिलवारी की अध्यक्षता मेंं काढ़ा वितरण किया गया।
रविवार सुबह 10 से 12 बजे तक बजे तक काढ़ा वितरण किया जाए। हरिभाऊ उपाध्याय नगर मुख्य विकास समिति द्वारा रविवार को सामुदायिक भवन में लगभग 15 सौ व्यक्तियों को काढ़ा वितरित किया गया।
अध्यक्ष बनवारीलाल शर्मा ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे से काढ़ा वितरण किया जाएगा।
राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय लौंगिया में 1011 व्यक्तियों को काढ़ा वितरित किया जाएगा। रविवार को सुबह 9 से 11 एवं सोमवार को सुबह 9 से 1 बजे तक काढ़ा वितरित किया जाएगा। राजस्थान आयुर्वेद चल चिकित्सा इकाई द्वारा तथा जादूघर फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से पुराने आरटीओ में एवं इकाई द्वारा 2748 लोगों को काढ़ा वितरित किया गया।
डॉ. सुधाकर ने बताया कि रविवार को भी काढ़ा वितरण होगा। आयुर्वेद औषधालय नागबाई में 5 से 7 फरवरी तक औषधियुक्त काढ़ा वितरित किया गया। क्षत्रीय फूल मालियान शीतला माता हनुमान मंदिर पर रविवार को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक काढ़ा वितरित किया जाएगा।
यह जानकारी सचिव अजीत कुमार टांक ने दी। अजयनगर संस्कार कॉलोनी में चल रहे आरोग्य काया एक्युप्रेशर योगा शिविर में रविवार को दोपहर 12 बजे से, पंचशील नगर विकास समिति सेक्टर में दोपहर 2 बजे से कृष्ण गोपाल उद्यान पंचशील में काढ़ा वितरित किया जाएगा।
सीनियर सिटीजन सोसायटी द्वारा सुबह 10 से 12 बजे तक राधिका विवाह समारोह स्थल भजनगंज में काढ़ा वितरित किया जाएगा। सोसायटी महासचिव सुरेश अग्रवाल ने यह जानकारी दी। सोसायटी की ओर से 15 फरवरी को दोपहर 2 बजे से दयानंद कॉलेज में आर्थराइटिस जागरूकता परामर्श जांच शिविर तथा काढ़ा वितरण किया जाएगा।
नाॅर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन की लोको कारखाना शाखा द्वारा करीब 1 हजार कर्मचारियों को होम्योपैथिक दवा वितरित की गई। सचिव भूपेंद्र भटनागर ने बताया कि डॉ. केएस शेखावत एवं डॉ. हिमानी शर्मा ने सेवाएं दी।
स्कूलोंमें कल पिलाएंगे काढ़ा
पुष्कर|राजकीयचांदमल मोदी आयुर्वेद अस्पताल रॉयल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सोमवार को कस्बे की सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के छात्रों को काढ़ा पिलाया जाएगा। समिति के सचिव पीयूष पाराशर ने बताया कि इसके लिए सभी स्कूलों के प्रधानों से संपर्क किया गया है।