पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजेश पायलट की जयंती मनाई

राजेश पायलट की जयंती मनाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | किसाननेता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राजेश पायलट की जयंती पर मंगलवार को ऊबड़ा का देवड़ा देवनारायण मंदिर पर पायलट की फोटो प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर मौजूद कांग्रेसजनों समाज बंधुओं ने उनके द्वारा किए गए राष्ट्रहित विकास के कार्यों को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी गुर्जर नेता हरिसिंह गुर्जर, शरीफ मोहम्मद, राकेश पारीक, हरचंद हाकला, अध्यक्ष गुर्जर महासभा राजेश भडाणा, राकेश धाभाई, सलीम खां, जितेंद्र खेतावत, अता मोहम्मद खान, मोतीलाल गुर्जर, मदनलाल, भरत शर्मा, फिरोज खान, अशोक गुर्जर, अनीस मियां आदि ने विचार व्यक्त किए।

किसाननेता पायलट की जयंती मनाई : शहरकांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को दिवंगत किसान नेता राजेश पायलट की जयंती मदारगेट स्थित कार्यालय पर मनाई गई। नेताओं ने पायलट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह रलावता, हेमंत भाटी कैलाश झालीवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पायलट जमीन से जुड़े नेता थे। इस मौके पर प्रताप यादव, मुमताज खान, ओंकार लाल भगत, सेवादल अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, विपिन बैसिल, राकेश धाबाई, राजेंद्र नरचल, राजनारायण आसोपा, शक्ति सिंह, संदीप रिचर्ड, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान, अंकुर त्यागी, शिवराज भडाणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।