अजमेर में स्वाइन फ्लू से वृद्ध की मौत
जयपुर| अजमेरमें गुरुवार को स्वाइन फ्लू से एक वृद्ध की मौत हो गई। राजस्थान घूमने आई स्विट्जरलैंड की पर्यटक एनी मैरी (70) की जोधपुर में मौत हो गई। प्रदेश में गुरुवार को कुल आठ मौतें हुईं। पांच जोधपुर में, एक-एक जयपुर, अजमेर और नागौर में। उधर एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक दीपक वर्मा ने बताया कि एनी को लंग कैंसर भी था। शेष| पेज 6
चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (पब्लिक हेल्थ) डॉ. बीआर मीणा के अनुसार स्वाइन फ्लू से किसी विदेशी की मौत का यह देश में पहला मामला है। एनी अपने ग्रुप के साथ भारत घूमने आई थी। बुधवार को जैसलमेर में उसकी तबीयत बिगड़ी और उसी रात उसे जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रदेश में 227 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें जयपुर के 76 लोग हैं। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में स्वाइन फ्लू पीडि़त 64 मरीज भर्ती हैं।