पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार को टक्कर मारकर कोर्ट की दीवार से टकराई सरकारी जीप

कार को टक्कर मारकर कोर्ट की दीवार से टकराई सरकारी जीप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | बसस्टैंड के निकट कुंदननगर रोड पर गुरुवार को बेकाबू सरकारी जीप सड़क किनारे खड़ी एक वकील की कार को टक्कर मारकर कोर्ट परिसर की दीवार में जा घुसी। जीप सवार ब्यावर नगर परिषद का कार्यालय अधीक्षक सहित उनका चालक चोटग्रस्त हो गया। वकील की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक ब्यावर नगर परिषद के कार्यालय अधीक्षक काली मैया कॉलोनी नृसिंहपुरा निवासी दुर्गालाल जाग्रत नीली बत्ती लगी सरकारी जीप से किसी बैठक में शामिल होने अजमेर आए थे। जीप नेहरू नगर निवासी गंगाबिशन चला रहा था। कुंदन नगर रोड पर किसी वाहनचालक को बचाने के प्रयास में जीप बेकाबू होकर सड़क किनारे एडवोकेट राकेश जैन की कार से जा टकराई। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार से टकराने के बाद भी जीप नहीं रुकी आैर सीधे कोर्ट परिसर की दीवार में घुस गई।

जीप का टायर नाली में जा फंसा। हादसे में जाग्रत आैर जीप चालक चोटग्रस्त हुए। हादसे की सूचना पर कुछ वकील मौके पहुंच गए। जीप सवार पीडितों को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। वकील राजेश जैन की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। शराब सेवन के शक में जीप चालक का मेडिकल मुआयना करवाया गया है।

कुन्दन नगर रोड पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन।