पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुछ फाइनेंस करवाया नहीं, कंपनी मांग रही है पैसा

कुछ फाइनेंस करवाया नहीं, कंपनी मांग रही है पैसा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी एक इलेक्ट्रानिक्स शॉप आैर फाइनेंस कंपनी की अजीबोगरीब कारगुजारी उजागर हुई है। क्लॉक टावर इलाका स्थित केसर गंज निवासी एक दंपती को फाइनेंस कंपनी ने फोन करके माइक्रोवेव आेवन आैर फ्रिज का पैसा लौटाने के लिए कहा, जबकि दंपती ने दोनों चीजें कभी फाइनेंस पर ली ही नहीं। बस, स्टेशन रोड एक दुकान पर कुछ माह पूर्व फाइनेंस पर घरेलू सामान खरीदने की प्रक्रिया जरूर पूछी थी। उस समय दंपती ने दुकानदार को अपने मोबाइल नंबर दिए थे। इस कारगुजारी से परेशान होकर पीड़ित दंपती ने दुकानदार फाइनेंस कंपनी के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा पेश किया। कोर्ट के आदेशों पर क्लॉक थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक चांद बावड़ी निवासी निताशा शर्मा पिछले चरवा चौथ पर वे अपनी पति गोविंदराम के साथ स्टेशन रोड स्थित बांबे इलेक्ट्रानिक्स शॉप पर माइक्रोवेव आेवन खरीदने गई थी, लेकिन पसंद नहीं आने पर दोनों बगैर आेवन खरीदे लौट गए। दुकानदार ने उस समय मोबाइल नंबर ले लिया। 6 जनवरी को फाइनेंस कंपनी से फोन आया कि आपका चेक बाउंस हो गया है। आपने माइक्रोवेव आेवन आैर फ्रिज खरीदा है, उसका पैसा कंपनी में जमा करवाएं। यह सुनकर शर्मा दंपती के होश फाख्ता हो गए। उन्होंने दुकानदार आैर फाइनेंस कंपनी से संपर्क किया लेकिन सकारात्मक जवाब नहीं मिला। कंपनी ने लगातार फोन करके पैसा लौटाने का दबाव बनाया। कोर्ट में इस्तगासा पेश करने के बाद कंपनी ने समझौता करने के लिए भी धमकाया। निताशा ने बताया कि कंपनी की इस कारगुजारी से पूरा परिवार सकते में है। कंपनी के प्रतिनिधि रोजाना परेशान कर रहे हैं।

निताशा शर्मा।