पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेत्र ऑपरेशन के बाद दी छुट्टी

नेत्र ऑपरेशन के बाद दी छुट्टी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | आशागंजस्थित राजवीर साहिब दुर्गा माता मंदिर में गुरुवार को राजावीर दरबार एवं शिव चरणदास खंडेलवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 38 रोगियों को ऑपरेशन के बाद छुट्टी दी गई। शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने नेत्र रोग ऑपरेशन की सेवाओं को सराहा। डॉ. विनीत चंडक ने रोगियों को दवा लेने एवं आंखों की देखरेख की विधि बताई। संयोजक रमेश लालवानी ने बताया कि महंत स्वामी टहलगिरी गोस्वामी ने समस्त रोगियों को स्वस्थ रहने का आशीष दिया। कालीचरण दास खंडेलवाल ने कहा कि स्व. गोपाल कृष्ण खंडेलवाल की स्मृति में यह ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया। संत स्वामी ओमप्रकाश ने परोपकार कार्य तन-मन और धन से करने की सीख दी। इस अवसर पर रोगियों को तीन दिन तक भोजन, आवास, दवा चश्मों की सुविधा आश्रम की ओर से उपलब्ध कराई गई।