पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपी छात्रा जमानत पर रिहा

आरोपी छात्रा जमानत पर रिहा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | दिल्लीमेट्रो रेल कार्पोरेशन में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से लाखाें रुपए ठगने के मामले में आरोपी एक प्राइवेट विश्वविद्यालय की छात्रा लखनऊ की आर्मी कैंप निवासी प्रीति सिंह को अदालत ने जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए गए हैं। प्रीति को दो मामलों में जमानत दी गई है। आरोपी के वकील सत्यकिशोर सक्सेना और निर्मला शर्मा ने बताया कि क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने प्रीति को बुधवार को शास्त्रीनगर स्थित एक हॉस्टल से गिरफ्तार किया था। प्रीति सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ सुभाषनगर निवासी उमाशंकर कुमावत और नगरा निवासी वरुण लोहिया ने अलग अलग दो मुकदमे दर्ज कराए थे। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि एक कोचिंग सेंटर पर उनकी मुलाकात प्रीति सहित अन्य आरोपी अजिताभ मणि त्रिपाठी, विभोर सिंह, निशांत सिंह और अभिषेक भारती से हुई थी। आरोप है कि इन पांचों ने उमा शंकर और वरुण से दिल्ली मेट्रो में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आठ-आठ लाख रुपए हड़प लिए।