- Hindi News
- मंत्रालयिक कर्मचारियों की खेलकूद चयन ट्रायल शुरू
मंत्रालयिक कर्मचारियों की खेलकूद चयन ट्रायल शुरू
} सौसे अिधक कार्मिकों ने लिया हिस्सा
}ट्रायलमें चयनित टीम राज्य स्तर पर जाएगी
भास्करन्यूज | भीलवाड़ा
शहरके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर में जिले के मंत्रालयिक कर्मचारियों की खेलकूद चयन ट्रायल शुरू हुई। डिप्टी डीईओ (शारीरिक शिक्षा)मदनलाल माली ने बताया कि इस चयन ट्रायल में करीब सौ से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। इसमें एथलेटिक्स सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए फाइनल का चयन शुक्रवार को सुबह 11 बजे किया जाएगा। पहले दिन जो कर्मचारी आए उन्हें फिर से शुक्रवार को संबंधित खेल की जानकारी देनी होगी। इसके बाद संभाग स्तर की टीम के लिए चयन होगा।
माली ने बताया कि 17 18 दिसंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाषनगर में चयन ट्रायल होगी। इसमें अजमेर संभाग के चारों जिले के कर्मचारी भाग लेंगे। इस ट्रायल में चयनित टीम राज्य स्तर पर जाएगी।