पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस में जश्न, आतिशबाजी की

कांग्रेस में जश्न, आतिशबाजी की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यमें विधानसभा उपचुनाव की 4 में से 3 सीटों पर जीत हासिल करने पर कांग्रेसियों ने मंगलवार को आतिशबाजी की और मिठाई बांट कर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कैलाश झालीवाल के साथ मदार गेट चौराहे पर आतिशबाजी की। इस मौके पर पूर्व विधायक हाजी कय्यूम खान, कांग्रेसी नेता हेमंत भाटी, सेवादल के मुख्य जिला संगठक शैलेंद्र अग्रवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सब्बा खान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय नागौरा, पूर्व पार्षद विपिन बैसिल मौजूद थे।

इधर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष जसराज जयपाल तथा पूर्व विधायक डॉ.राजकुमार जयपाल के निवास के बाहर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। इस मौके पर कुलदीप कपूर, विजय यादव, फखरे मोइन, महेश ओझा, वैभव जैन, सौरभ बजाड़, आरिफ हुसैन, विजय जैन, पार्षद नौरत गुर्जर,श्रवण टोनी, सुनील कैन, चंद्रशेखर बालोटिया समेत अन्य कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी यूथ फैडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष विवेक पाराशर, विकास अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने कांग्रेस की जीत की बधाई प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट को प्रेषित की है। राष्ट्रीय सोनिया गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार गर्ग ने भी जीत पर खुशी व्यक्त की है। कांग्रेसी नेता सुदर्शन जैन, महेंद्र सिंह जोधा, दीनदयाल शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री नंदकिशोर सोनी ने प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट को जीत की बधाई दी है। उत्तर ब्लॉक के पूर्व मंत्री राजकुमार कलवानी ने भी खुशी जाहिर की है। कांग्रेस विधि विभाग के जिलाध्यक्ष हरिसिंह गुर्जर, राकेश पारीक, शरीफ मोहम्मद, पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरुप चौधरी, मोती लाल गुर्जर, लखपतराम, बीरम सिंह रावत समेत अन्य पदाधिकरियों ने जीत पर मिठाइयां बांटी। वार्ड 25 के पार्षद सुनील कोठारी तथा अनिल कोठारी ने भी खुशी व्यक्त की। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रलावता ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ता की है। नौ महीनों में जनता भाजपा सरकार को पहचान चुकी है। यह जीत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट की जीत है। पूर्व विधायक हाजी कय्यूम खान और देहात कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष हाजी महमूद खान ने भी कांग्रेस की जीत को जनता की जीत बताया है। इस अवसर