पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का शातिर खत्री गिरफ्तार

मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का शातिर खत्री गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर में एनसीबी की गिरफ्त में फंसा अंतरराष्ट्रीय तस्कर

नारकोटिक्सकंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के दल ने मंगलवार को मादक पदार्थ तस्करों के इंटरनेशनल नेटवर्क से जुड़े शातिर को अजमेर से गिरफ्तार किया है। आरोपी जयपुर विद्याधर नगर निवासी ओमप्रकाश खत्री के तार अफगानिस्तान, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के ड्रग्स माफियाओं से जुड़े थे और उसने लंबे समय से अजमेर को तस्करी का ट्रांजिट पॉइंट बना रखा था।

आरोपी के बयानों के आधार पर ब्यूरो अजमेर में मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के संपर्क सूत्रों की धरपकड़ की कोशिश में है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एएसपी हरीश कुमार के अनुसार अजमेर में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े कई लोगों के बारे में अहम सुराग मिले हैं।

मास्टरमाइंडपीर फकीर उर्फ शाह पाकिस्तान में

नारकोटिक्सकंट्रोल ब्यूराे के अनुसार मादक पदार्थ तस्करों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की अहम कड़ी जयपुर विद्याधर नगर निवासी ओमप्रकाश पुत्र मूलचंद खत्री के खिलाफ जांच में अहम साक्ष्य मिले हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से इस मामले में की गई तफ्तीश में सामने आया है कि खत्री के तार पाकिस्तान के ड्रग्स माफिया पीर फकीर उर्फ शाह बाबा गिरोह से है। दिल्ली में 36 करोड़ रुपए कीमत की हेरोइन की खेप अफगानिस्तान से पाकिस्तान और वहां से दक्षिण अफ्रीका होते हुए दिल्ली पहुंची थी। कई देशों से होकर दिल्ली पहुंची इस खेप को पूरे देश में खपाने की जिम्मेदारी ओमप्रकाश खत्री की थी, यही कारण है कि उसने हेरोइन की डिलेवरी अफगानी नागरिक वाज मोहम्मद को देने के लिए अपने पुत्र जयपुर निवासी किशोर खत्री और उसके पड़ोसी दिलीप रामनानी को दिल्ली भेजा था लेकिन ये दल के हत्थे चढ़ गए।

आरोपी ओमप्रकाश।