- Hindi News
- नसीराबाद में कांग्रेस के रामनारायण गुर्जर जीते
नसीराबाद में कांग्रेस के रामनारायण गुर्जर जीते
कांग्रेस के अच्छे दिन
अजमेर| नसीराबादविधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस के रामनारायण गुर्जर ने भाजपा की सरिता गैना को 386 मतों से पराजित किया। कांग्रेस के रामनारायण को 66,648 भाजपा की सरिता गैना को 66,262 मत मिले। नोटा के पक्ष में 1661 मत डाले गए। इसी तरह जागो पार्टी के इदरीस मोहम्मद पठान को 1469 तथा अखिल भारतीय आमजन पार्टी के विजय सिंह रावत को 792 मत प्राप्त हुए। शेष| पेज 6
नसीराबादविधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 95 हजार 307 मतों में से 1 लाख 35 हजार 171 विधि मान्य मत रहे। एक मत निरस्त किया गया। मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह देथा ने पर्यवेक्षक परवेज मलिक पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौधरी के साथ मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं को देखा।
कांग्रेस ने किया जीत के अंतर को कम:
विधानसभा चुनाव 2013 में भाजपा के सांवरलाल जाट ने यह सीट 29 हजार 800 मतों से जीती थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव में इस सीट पर जीत का अंतर 10 हजार 800 रह गया। अब कांग्रेस ने इस जीत के अंतर को कवर करते हुए 386 मतों से जीत हासिल की।
परिणामएक नजर
प्रत्याशीपार्टी मत
रामनारायणगुर्जर कांग्रेस 66648
सरिता गैना भाजपा 66262
इदरीस मो.पठान जागो पार्टी 1469
विजय सिंह रावत निर्दलीय 792
नोटा 1661
भाजपा की लगातार तीसरी हार
उपचुनावों में भाजपा की लगातार तीसरी हार।
पहले उत्तराखंड में तीन सीटों हारी, फिर चार राज्यों की 18 सीटों के उप चुनावों में वह और उसके सहयोगी दल आठ सीटें ही जीत सके। सात सीटों का नुकसान हुआ।
(राजस्थानपेज भी पढ़ें)
यह पहली बार...
1952से लेकर अब तक राज्य में जितने भी उपचुनाव सरकार बनने के एक साल के भीतर हुए हैं उनमें सत्तारूढ़ दल को ही फायदा हुआ है। यह पहला चुनाव है जिसमें सत्तारूढ़ पार्टी को हार देखनी पड़ी है।
9 राज्यों की 32 सीटों में भाजपा की सिर्फ 12
भास्कर न्यूज | जयपुर/नई दिल्ली/गांधीनगर
कांग्रेसके ‘अच्छे दिन’ गए हैं। राज्य की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में कांग्रेस ने तीन- वैर, नसीराबाद और सूरजगढ़ में जीत दर्ज की। भाजपा केवल कोटा दक्षिण की सीट बचा सकी। भाजपा को नौ राज्यों की 32 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 12 सीटें ही मिल पाई हैं। सबसे खराब हालत उत्तरप्रदेश में हुई। यहां लोकसभ