पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सेकंड भर्ती परीक्षा का परिणाम इसी सप्ताह!

वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सेकंड भर्ती परीक्षा का परिणाम इसी सप्ताह!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | अजमेरराजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सेकंड प्रतियोगी परीक्षा 2013 का परिणाम इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है। आयोग में परिणाम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से इस साल आयोजित की गई यह सबसे बड़ी परीक्षा है। इसके लिए प्रदेश के 9.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। आयोग परीक्षा के सभी विषयों की उत्तर कुंजियां, संशोधित और अंतिम संशोधित आंसर की पूर्व में जारी कर चुकी है। सभी प्रकार की आपत्तियां भी आयोग दूर कर चुका है। अब परिणाम निकालने की तैयारी की जा रही है। आयोग के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि परिणाम संभवतया तीन-चार दिन में जारी हो सकता है। आयोग सचिव ने भी परिणाम जल्द घोषित किए जाने के संकेत दिए हैं।