युवती से छेड़छाड़ का प्रयास
युवती से छेड़छाड़ का प्रयास
अजमेर| गांवचाचियावास में युवती से छेड़छाड़ दुराचार के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। गेगल पुलिस ने बताया कि चाचियावास निवासी पीड़िता ने शिकायत दी है कि गत 29 जनवरी को दिन में वह घर पर अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी राजारेडी, किशनगढ़ निवासी प्रभुलाल पुत्र समताराम घर में घुस गया छेड़छाड़ कर दुराचार का प्रयास किया। थानाधिकारी हनुमानाराम ने आरोपी प्रभुलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।