पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • अजमेर|जेएलएन अस्पतालमें पार्किंग कर्मी और वकील के बीच झगड़ा मंगलवार

अजमेर|जेएलएन अस्पतालमें पार्किंग कर्मी और वकील के बीच झगड़ा मंगलवार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|जेएलएन अस्पतालमें पार्किंग कर्मी और वकील के बीच झगड़ा मंगलवार को कोतवाली थाने पहुंच गया। पहले पार्किंग कर्मी ने वकील के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया, फिर वकील भी पार्किंग कर्मी के खिलाफ लामबंद होकर कोतवाली थाने पहुंच गए। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पार्किंग कर्मी पर शराब के नशे में वकील के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वकीलों का कहना है कि पार्किंग कर्मी लोगों से मनमाने पैसे वसूलते हैं। पार्किंग कर्मी ने वकील से भी मनमाना शुल्क मांगा था। विरोध करने पर वकील के साथ मारपीट की। वकीलों ने वर्तमान पार्किंग ठेकेदार का ठेका निरस्त करने की भी अस्पताल प्रशासन से मांग की है। बार अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ और वकील वैभव जैन सहित अन्य वकीलों ने आरोपी पार्किंगकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में परस्पर मुकदमा दर्ज किया है।

वकील से मारपीट मामले में परस्पर मुकदमे

खबरें और भी हैं...