पीरदान की पत्नी कैलाश कंवर आईसीयू में भर्ती
अजमेर|जवाहर लालनेहरू अस्पताल के कॉटेज वार्ड में भर्ती पीरदान और उसकी प|ी कैलाश कंवर का अनशन मंगलवार को 61वें दिन भी जारी रहा। कैलाश कंवर की शुगर लेवल 330 पहुंचने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने दंपती की मेडिकल रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीसी वर्मा ने बताया कि पीरदान और उसकी प|ी का उपचार कर रहे चिकित्सक ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कैलाश कंवर पीरदान ने मुंह से खाना नहीं खाया है। दोनों का उपचार जारी है। आईवी लाइन से ट्रीटमेंट चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने दोनों की हालत नाजुक मानी है। पीरदान अपने एवं परिवार पर चल रहे मुकदमों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर अनशन पर है। 61 दिन बीत जाने पर दंपती ने अन ग्रहण नहीं किया है। कलेक्ट्रेट के बाहर अनशन के दौरान दोनों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। इधर, डॉ. वर्मा ने बताया कि पीरदान ने स्वास्थ्य परीक्षण में सहयोग देने से इनकार कर दिया है। उसने खून के नमूने नहीं दिए हैं और अन्य जांच में सहयोग कर रहा है।
आईसीयू में भर्ती कैलाश कंवर।