अजमेर|जिले मेंस्वाइन फ्लू के रोगियों के मिलने का सिलसिला जारी
अजमेर|जिले मेंस्वाइन फ्लू के रोगियों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को एक स्वाइन फ्लू पॉजिटिव रोगी और दो संदिग्ध राेगी मिले हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बड़लिया श्रीनगर निवासी 45 वर्षीय महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके स्वाब की जांच जेएलएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलोजी लैब में की गई, जिसकी जांच रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। इसी प्रकार जेएलएन अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दो संदिग्ध रोगी भर्ती हुए हैं। 60 वर्षीय नागाैर निवासी वृद्ध और रामगंज निवासी 58 वर्षीय वृद्ध शामिल हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे के लिए टीम रवाना कर दी है।
एक स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, दो और संदिग्ध रोगी भर्ती