साढ़े तीन लाख का सोना लेकर भागे नौकर
लक्ष्मीचौक इलाके में एक ज्वेलर को उसके तीन नौकरों ने करीब तीन लाख रुपए की चपत लगा दी। तीनों आरोपी ज्वेलर्स की शॉप में बतौर कारीगर काम करते थे। गुरुवार को वे 135 ग्राम सोना लेकर चंपत हो गए। पीड़ित ज्वेलर्स ने अपने स्तर पर तीनों की तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। आखिरकार उसने सोमवार को दरगाह थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्रवाई की गुहार की। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी पश्चिम बंगाल के हावड़ा के मूल निवासी हैं। ज्वेलर्स ने इन्हें नौकरी पर रखने से पूर्व पुलिस से इनके बारे में तस्दीक नहीं कराई थी। उल्लेखनीय है कि ज्वेलर्स के नौकरों द्वारा माल पारकर चंपत होने की वारदात पहले भी हो चुकी है।
मामला लक्ष्मी चौक स्थित पवन ज्वेलर्स दुकान का है। जहां 8 माह से काम कर रहे तीनों कारीगर 4 फरवरी को 135 ग्राम सोना लेकर चंपत हो गए। 8 माह तक तीनों ने पहले मालिक पर विश्वास जमाया। उसके बाद मौका ताड़कर सोना गायब कर गए। ज्वेलर्स राजेंद्र सोनी ने बताया कि दुकान पर काम करने वाले पश्चिम बंगाल हावड़ा निवासी शमीम, हाबू और शादिल को आठ माह पहले ही काम पर रखा था। सोना गायब होने के बाद उसने अपने स्तर पर तीनों की खोजबीन की तो पता चला कि तीनों अपने घर से सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये हंै आरोपी, जो ज्वेलर की दुकान में करते थे काम।
नया बाजार स्थित लक्ष्मी चौक मंे ज्वेलर्स की दुकान, जहां से नौकर 135 ग्राम सोना लेकर चंपत हुए