पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटवारी सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटवारी सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अजमेर। साजिशपूर्वक भूखंड पर कब्जा कूटरचित दस्तावेज तैयार करके लोक सेवक द्वारा साक्ष्य मिटाने के आरोप में एक पटवारी सहित तीन जनों के खिलाफ अलवर गेट थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी भूराराम खिलेरी ने बताया कि नया शहर किशनगढ़ में द्वारिकेश रोड पर कुन्ना का बेरा निवासी प्रतिभा पांडे ने इस्तगासा दायर करके पटवारी अशोक कुमार, पवन जैन तथा राकेश कुमार के खिलाफ आरोप लगाया है कि इन लोगों ने 17 जनवरी को उसके कल्याणीपुरा स्थित भूखंड पर कब्जा करके कूटरचित दस्तावेज तैयार करके असली दस्तावेज नष्ट कर दिए। अदालत के आदेश से पुलिस ने आरोपियों पटवारी अशोक कुमार साथी पवन जैन राकेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...