पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • ठेकेदार ब्लैक लिस्ट, ठेका श्रमिक भुगतान को तरसे

ठेकेदार ब्लैक लिस्ट, ठेका श्रमिक भुगतान को तरसे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|जवाहर लालनेहरू अस्पताल में ठेके पर काम कर रहे ठेका श्रमिक चार माह का बकाया वेतन भुगतान के लिए चक्कर लगाने काे मजबूर हैं। अस्पताल में सफाईकर्मी, वार्ड बॉय, कंप्यूटर ऑपरेटर, फार्मासिस्ट और हेल्पर का ठेका राॅयल एंटरप्राइजेज को दिया था। इस फर्म के तहत करीब 240 श्रमिक सेवाएं दे रहे थे। काम में अनियमितताएं बरतने के आरोप में अस्पताल प्रशासन ने 10 नवंबर 2015 को ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करते हुए उक्त ठेका निरस्त कर दिया था। उक्त कार्यकाल के दौरान सितंबर, अक्टूबर और नवंबर 2015 का वेतन भुगतान ठेकेदार द्वारा नहीं किया गया। श्रमिकों ने बताया कि बकाया भुगतान जब ठेकेदार से मांगा गया तो उसने यह कहकर देने से इनकार कर दिया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा उसे भुगतान नहीं हुआ है। वहीं इस संबंध में अस्पताल प्रशासन से मांग की गई तो उनका तर्क था कि हमने फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया। भुगतान की समस्त जिम्मेदारी फर्म की बनती है। ऐसे में सभी 240 श्रमिकों ने संभागीय आयुक्त, कलेक्टर सहित कॉलेज प्रशासन को बकाया भुगतान की मांग कर चुके हैं। ठेका श्रमिक आशीष शर्मा, दीपक शर्मा इरशाद ने बताया कि सुगम पर भी शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। सभी श्रमिकों ने कहा कि फरवरी माह के भीतर भुगतान नहीं मिलता है तो मजबूरन अदालत की शरण लेनी पड़ेगी।

खबरें और भी हैं...