पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • बच्चों की तकरार में पड़ोसियों में सिर फुटव्वल

बच्चों की तकरार में पड़ोसियों में सिर फुटव्वल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों की तकरार में पड़ोसियों में सिर फुटव्वल

अजमेर| सिविललाइंस थाना इलाका स्थित भोपों का बाड़ा में रहने वाले पड़ोसियों में सोमवार रात झगड़ा हो गया, विवाद का कारण बच्चों के बीच हुई तकरार है। पुलिस ने परस्पर मुकदमा दर्ज किया है। सिविल लाइंस थाना भोपों का बाड़ा निवासी प्रेम प्रकाश माली पुत्र मूलचंद तथा उसके पड़ोस में रहने वाली आशा प|ी कैलाश चंद माली के बीच सोमवार रात को मारपीट हो गई। पुलिस के अनुसार मौके पर आशा तथा प्रेम प्रकाश माली घायल हालत में मिलने पर पुलिस ने उन्हें जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार कराया गया। बताया जा रहा है कि प्रेमप्रकाश ने आशा के सिर पर किसी वस्तु का प्रहार किया तो बदले में आशा ने भी उसके सिर पर जमकर प्रहार कर दिया।

खबरें और भी हैं...