श्रीयादे माता जयंती समारोह आज
दक्ष प्रजापति पर राष्ट्रीय संगोष्ठी कल
अखिलभारतीय प्रजापति वरदिया समाज की ओर से 11 फरवरी को कचहरी रोड रेलवे बिसिट में महाराजा दक्ष प्रजापति पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी में देशभर से समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 12 फरवरी को रेलवे बिसिट में होगा। सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष श्याम प्रजापति ने बताया कि महाराजा दक्ष प्रजापति पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में समाज के विभिन्न संगठनों में एकरूपता कायम करने पर विचार मंथन होगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के इंदौर, नीमच, होशंगाबाद, उज्जैन सहित विभिन्न शहरों, दिल्ली, इलाहबाद और राज्य के विभिन्न इलाकों के समाज संगठनों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में श्रीयादे पीठाधीश्वर उज्जैन सिद्ध गिरी महाराज राष्ट्रीय संत सीता बहिन प्रवचन से समाज के लोगों को दिशा देंगे। सर्व कुम्हार महासभा के प्रदेश महामंत्री चंद्राराम गुरी, श्री दक्ष वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी होशियार पुर पंजाब के जसपाल सिंह खींवा, पूनाराम पोटर प्रजापति वरदिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलसिंह प्रजापति, राष्ट्रीय समन्वयक मंडल के अध्यक्ष हरिलाल कश्यप, राष्ट्रीय प्रवक्ता भगवान दीन प्रजापति, डाॅ. ईश्वर लाल, पूर्व पार्षद राजेंद्र प्रजापति, प्रांतीय अध्यक्ष प्रेमनाथ प्रजापति आदि विचार व्यक्त करेंगे।