जहां पढ़े, वहां बनवाई 30 लाख की लैब
अमेरिकामें बसकर भी जगजीत कपूर अपने दिल से उस सरकारी स्कूल को नहीं भुला पाए, जहां पर उन्होंने शिक्षा ग्रहण की।
उन्होंने मन में ठाना कि जिस स्कूल से शिक्षा-दीक्षा लेकर वह अमेरिका में बिजनेसमैन बने हैं और जैसी वहां की टेक्नोलॉजी है, सरकारी स्कूल के बच्चों को भी वह टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे लाएंगे। उन्होंने उसी सरकारी तोपदड़ा स्कूल में करीब 30 लाख लागत से कंप्यूटर लैब बनवा दी। मंगलवार को उन्होंने फीता काटकर इस कंप्यूटर लैब का शुभारंभ भी कर दिया।
भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया, प|ी अच्छी स्कूल में पढ़ी हुई थी। पिताजी मोहन नारायण कपूर रेलवे में सेक्शन ऑफिसर थे। चौथी कक्षा में गांधी भवन स्कूल में पढ़ाई की और आठवीं कक्षा के बाद नवीं में तोपदड़ा स्कूल में प्रवेश लिया। यहां से हायर सैकंडरी पास कर ली। उसके बाद से लंबे समय तक अजमेर से कोई नाता नहीं रहा। अमेरिका गए तो वहां के लोगों ने उनसे सवाल किया कि क्या तुम मेयो कॉलेज में पढ़े हुए हो, जवाब दिया ‘नहीं मैं गरीब स्कूल में पढ़ा हुआ हूं।’
बच्चों के साथ जगजीत कपूर उनकी प|ी।