रेलवे परीक्षाओं का कार्यक्रम अगले सप्ताह हो सकता है जारी!
अजमेर | रेलवेभर्ती बोर्ड अजमेर द्वारा नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (ग्रेजुएट) के तहत गुड्स गार्ड्स समेत विभिन्न पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम अगले सप्ताह तक जारी हो सकता है। बोर्ड की ओर से इसके लिए कसरत की जा रही है। बोर्ड को मार्च से मई के बीच इस परीक्षा को आयोजित करना है। ऐसे में माना जा रहा है कि बोर्ड इसी महीने में परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर सकता है।
इधर, इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भी अब परीक्षा तिथि की घोषणा का इंतजार है। आरआरबी अजमेर के सूत्रों का कहना है कि बोर्ड केंद्रीयकृत स्तर पर ही परीक्षा की तिथि घोषित कर सकता है। इससे अजमेर समेत सभी 21 भर्ती बोर्डों में ऑनलाइन परीक्षा एक साथ आयोजित हो सकती है। आरआरबी अजमेर को इस परीक्षा के लिए कुल 7 लाख 3 हजार 784 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं।