व्याख्याता कॉलेज शिक्षा परीक्षा ऑनलाइन होगी
अप्रैलमें कॉलेज शिक्षा विभाग में 29 विषयों के 1248 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा के लिए 95 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए हैं। आयोग ने 31 दिसंबर 2015 को जारी प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर में साफ कर दिया था कि कॉलेज लेक्चरर की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित करेगा। अप्रैल के पूरे महीने में यह परीक्षाएं होंगी। कॉलेज लेक्चरर पहले सीधी भर्ती से लिए जाने थे। अब इस भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। 29 विषयों में लेक्चरर पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में कुल 70 पेपर होंगे। माना जा रहा है कि आयोग की यह अब तक की सबसे बड़ी ऑनलाइन परीक्षा होगी।