अजमेर | पुष्कररोड स्थित मित्तल हॉस्पिटल में गुरुवर हरप्रसाद मिश्रा
अजमेर | पुष्कररोड स्थित मित्तल हॉस्पिटल में गुरुवर हरप्रसाद मिश्रा ‘उवैसी’ की स्मृति पर निशुल्क कृत्रिम नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया। इसमें लाभ पाने वाले 48 नेत्र रोगियों को छुट्टी दे दी गई। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत चंडक ने बताया कि रोगियों का ऑपरेशन सफल रहा। शिविर में 49 रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। एक नेत्र रोगी का ऑपरेशन स्वास्थ्य कारणों से निरस्त हो गया। निदेशक सुनील मित्तल ने बताया कि शिविर में नेत्र जांच, परामर्श, लेंस प्रत्यारोपण, ऑपरेशन, दवाइयां, चश्मे, आवास भोजन आदि की निशुल्क व्यवस्था की गई थी।
लेंस प्रत्यारोपण के बाद 48 रोगियों की छुट्टी