पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • बोगस ग्राहक बन पकड़ी प्रदूषण जांच केंद्र की अवैध वसूली

बोगस ग्राहक बन पकड़ी प्रदूषण जांच केंद्र की अवैध वसूली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर | अजमेर

प्रदूषणजांच करने के लिए दोगुना शुल्क वसूलने वाले एक जांच केंद्र के लाइसेंस को परिवहन विभाग ने 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। इस गड़बड़ी को पकड़ने के लिए परिवहन महकमे के एक इंस्पेक्टर को बोगस ग्राहक बनना पड़ा।

परिवहन विभाग को शिकायत मिली थी कि गेगल टोल के पास श्री हरि प्रदूषण जांच केंद्र की ओर से निर्धारित दर से ज्यादा वसूली की जा रही है। इस मामले की जांच करने के लिए डीटीओ प्रकाश टहलयानी ने इंस्पेक्टर अतुल कटियार को बोगस ग्राहक बनाकर एक अन्य वाहन के प्रदूषण की जांच करवाने के लिए भेजा। जांच में शिकायत सही पाई गई। कटियार की ओर से इस संबंध में एक रिपोर्ट बनाकर डीटीओ को पेश की गई। डीटीओ ने केंद्र के पेट्रोल और डीजल वाहनों की जांच के लाइसेंस को 8 फरवरी से 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया। हालांकि लाइसेंस की वैधता तिथि 5 अगस्त 2017 है। केंद्र संचालक को सख्ती से पाबंद किया गया है कि आगामी 15 दिनों तक वह जांच का कार्य नहीं करे। अपने मूल अधिकार पत्र को कार्यालय में जमा करवाए।

शिकायतमिली थी

^शिकायतआई थी कि प्रदूषण जांच के नाम पर शुल्क के अलावा अवैध वसूली हो रही है। जांच के लिए इंस्पेक्टर अतुल कटियार को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया। शिकायत सही थी, संबंधित केंद्र का 15 दिन के लिए लाइसेंस निलंबित किया गया है।’ -प्रकाशटहलयानी, डीटीओ, अजमेर

खबरें और भी हैं...