प्ले ग्रुप से यूकेजी का शुभारंभ
अजमेर | धोलाभाटाक्षेत्र में बीएसएनएल ऑफिस के सामने सेंटा किड्ज स्कूल (प्ले ग्रुप से यू केजी) का शुभारंभ हुआ। आयोजन में बच्चों ने ड्राइंग नृत्य प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। छोटे बच्चों को बेबी प्रिंस बेबी प्रिसेंस एवं अन्य अलंकारों से नवाजा गया। संस्था प्रधान ने बताया कि शाला में बच्चों की शिक्षा उनके मस्तिष्क के विकास को ध्यान में रखकर दी जाती है। बच्चों को इस प्रकार खेल ही खेल में सिखाया जाता है कि वे व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करें। इसी के साथ सेंटा किड्ज में शाम को 5 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लिए अबेकस, डॉ. राइट- हैंडराइटिंग एक्सपर्ट, वैदिक गणित, इंग्लिश स्पीकिंग, नृत्य एवं संगीत के साथ आर्ट क्राफ्ट जैसे विशेष कोर्स चलाए जाते हैं।