अजमेर | दीजांगिड़ ब्राह्मण क्रेडिट एंड सेविंग्स सोसायटी लिमिटेड अजमेर
अजमेर | दीजांगिड़ ब्राह्मण क्रेडिट एंड सेविंग्स सोसायटी लिमिटेड अजमेर द्वारा विश्वकर्मा जयंती पर दो दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जाएगा। संस्था के मंत्री महेंद्र किशोर शर्मा ने बताया कि जयंती की पूर्व संध्या पर ध्वजारोहण सुबह 8 बजे महिला प्रतियोगिता में म्यूजिकल चेयर रेस, रस्साकसी, एक मिनट प्रतियोगिता होगी। 20 फरवरी को सुबह 9 बजे यज्ञ एवं पूजन के बाद बच्चों की प्रतियोगिताएं, बुजुर्गों की रस्साकसी शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम पारितोषिक वितरण होगा। कार्यक्रम संयोजक राकेश नारनौलिया ने बताया कि बच्चों की ड्राइंग प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिताएं जांगिड़ क्रेडिट एंड सेविंग्स सोसायटी अंगिरा नगर पर होंगी।
विश्वकर्मा जयंती महोत्सव 19 से