पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • अजमेर | अजयमेरूस्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसायटी द्वारा 12 फरवरी से

अजमेर | अजयमेरूस्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसायटी द्वारा 12 फरवरी से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | अजयमेरूस्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसायटी द्वारा 12 फरवरी से तृतीय अजयमेरू सीनियर प्रीमियर क्रिकेट लीग का आयोजन होगा। आयोजक सचिव पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में इस वर्ष भी 40 वर्ष से ऊपर के खिलाड़ियों की सीनियर प्रीमियर क्रिकेट लीग 13 फरवरी से होगी। प्रतियोगिता में अजमेर जिले से आठ क्लबों को आमंत्रित किया गया है। इसमें गत वर्ष की विजेता सनराइजर्स येलो उपविजेता मयूर स्ट्राइकर्स, ब्ल्यू राइडर्स, सनराइजर्स ओरेंज, मेयो मास्टर्स, यूनिवर्सल, एसआरआई रेलवे अजमेर वाइट्स स्पर्धा में भाग लेगी। इन आठ क्लबों के मध्य लीग आधार पर मैच खेले जाएंगे। इनके कप्तान क्रमशः डाॅ. रवि राजपूत सनराइजर्स येलो, नीरज बधोतिया मयूर स्ट्राइकर्स, नवीन मंडावरिया, ब्ल्यू राइडर्स, बीएस गुप्ता सनराइजर्स ओरेंज, सज्जन सिंह मेयो मास्टर्स, जावेद चिश्ती यूनिवर्सल, विजय यादव एसआरआई रेलवे, जगदीश उर्फ जग्गी अजमेर वाइटस हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन 12 फरवरी को शाम 4 बजे मयूर स्कूल में होगा। इसके मुख्य अतिथि सैयद राहत हुसैन होंगे। आयोजन कमेटी अध्यक्ष अलाउद्दीन ने बताया कि प्रतियोगिता में लीग नॉक आउट के कुल 18 मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के मैच मयूर स्कूल, मेयो कॉलेज बॉयज मेयो गर्ल्स के खेल मैदानों में होंगे।

तृतीय अजयमेरू सीनियर प्रीमियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ 12 को

खबरें और भी हैं...