पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • अजमेर | पॉलीटेक्निककॉलेज में सत्र 2015 16 के लिए आयोजित खेलकूद

अजमेर | पॉलीटेक्निककॉलेज में सत्र 2015-16 के लिए आयोजित खेलकूद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | पॉलीटेक्निककॉलेज में सत्र 2015-16 के लिए आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसके तहत आयोजित क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन तथा टेबल टेनिस में कॉलेज के करीब सात सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पांच दिनों तक चली खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट में तृतीय वर्ष (सिविल) विजेता, द्वितीय तृतीय वर्ष प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी टीम उप विजेता रही। कबड्डी में एनसीसी की टीम विजेता तथा पीआर द्वितीय वर्ष उप विजेता, बैडमिंटन (छात्र वर्ग) में हिम्मत बसेटा विजेता तथा अक्षत शर्मा द्वितीय, छात्रा वर्ग में निधि राठौड़ विजेता, दिव्या गढ़वाल उप विजेता तथा टेबल टेनिस (छात्र वर्ग) में गौरव शर्मा विजेता सीताराम माली द्वितीय स्थान पर रहे। समापन अवसर पर कॉलेज प्राचार्य आरएस उदेनिया ने विजेता टीमों की घोषणा कर पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कॉलेज स्टाफ को बधाई दी। अंत में खेल ध्वज अवतरण कर अगले साल में खेल आयोजन के मद्देनजर खेल प्रभारी अचल सिंह चांदावत को सौंपा।

पॉलीटेक्निक अंतर कक्षा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

खबरें और भी हैं...