पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • भूखे बच्चों को दे दी पेट के कीड़ों की दवा, 200 बीमार

भूखे बच्चों को दे दी पेट के कीड़ों की दवा, 200 बीमार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सबसे बड़ा अभियान; फिर भी लापरवाही

नेशनलडी वर्मिंग डे अपनी तरह का दुनिया में सबसे बड़ा अभियान है। लक्ष्य के तहत देशभर में एक ही दिन 27 करोड़ बच्चों को दवा खिलानी थी। झालावाड़ के डूंगरगांव (असनावर) में सुबह प्रार्थना के बाद ही बच्चों को भूखे पेट दवा दे दी गई। कई बच्चों ने ओवरडोज लिया।

बिहार, उप्र हरियाणा सहित कई राज्यों में बच्चों की तबीयत बिगड़ी

{बिहारमें एलबेंडाजोल दवा खाने के बाद 180 बच्चे बीमार। जमुई, सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारन में सामने आए मामले।

{हरियाणा में 16 बच्चे अस्पताल में भर्ती कराए गए। सोनीपत की हिंदू विद्यापीठ में दवा खाने के बाद बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत।

{आगरा के फतेहाबाद प्राथमिक स्कूल में 11 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती कराए गए।

भास्कर न्यूज | प्रदेश के विभिन्न अंचलों से

देशभरमें बुधवार को नेशनल डी वर्मिंग डे के मौके पर स्कूलों में बच्चों को पेट के कीड़े खत्म करने वाली दवा एलबेंडाजोल खिलाई गई। दवा से प्रदेश में ही 217 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। शेखावाटी के पलसाना में 40, झुंझुनूं में 75, रतनगढ़-तारानगर में 41 बच्चों को एलबेंडाजोल खिलाने के बाद उल्टी-दस्त की शिकायत सामने आई। झालावाड़ के असनावर में भी 31 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें झालावाड़ रैफर किया गया। अजमेर में निजी स्कूल के छह बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम तीन बच्चों को छुट्टी दे दी गई। उदयपुर में भी दवा खाने के बाद जी मिचलाने की शिकायत के बाद चार बच्चों को अस्पताल भेजा गया। हिंडौन में पांच बच्चों की हालत बिगड़ी। अलवर में 5, उदयपुर में 4 और अजमेर में 6 बच्चे बीमार हुए। (पढ़ेंपेज 2 भी)

झालावाड़ के डूंगर गांव में बीमार बच्चे।

खबरें और भी हैं...