एक मिनट में 26.56 करोड़ का बजट मंजूर
बजटप्रस्ताव के बाद बैठक में राजकीय महाविद्यालय को खरेखड़ी रोड स्थित खसरा नं. 2148/2982 के रकबा 9.0300 हेक्टेयर में से 10 बीघा अतिरिक्त भूमि निशुल्क आवंटन करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया, जबकि जीएसएस निर्माण के लिए अजमेर डिस्कॉम को पूर्व में आवंटित भूमि के स्थान पर उसी खसरा नंबर 787 में से 3828.12 वर्ग गज भूमि दोबारा आवंटन के लिए प्रकरण राज्य सरकार को प्रेषित करने के प्रस्ताव पर पार्षद शिव स्वरूप महर्षि ने लिखित आपत्ति प्रस्तुत की। इस पर पार्षद महर्षि के अलावा बाकी सभी सदस्यों ने विधि सलाहकार की रिपोर्ट के साथ प्रस्ताव पास कर राज्य सरकार को भेजने का निर्णय किया। ईओ रलावता ने बताया कि बैठक में सफाई, कचरा परिवहन स्ट्रीट लाइट रखरखाव के ठेके का मार्च माह तक कार्योत्तर अनुमोदन, विविध कार्य, निविदाओं विकास कार्यो की प्रशासनिक वित्तीय स्वीकृति समेत कुल छह प्रस्ताव पारित किए गए। पांच मिनट चली बैठक के अंत में पालिकाध्यक्ष पाठक ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।